Welcome to The Uttarakhand Post   Click to listen highlighted text! Welcome to The Uttarakhand Post
Uncategorized

तमिलनाडु: बहुमत साबित न होने पर विजय की पार्टी को सरकार गठन का निमंत्रण नहीं

तमिलनाडु राजभवन ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) अभी तक विधानसभा में बहुमत का समर्थन जुटाने में सफल नहीं हुई है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

राजभवन की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल थिरु राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को चेन्नई स्थित राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें बताया कि सरकार गठन के लिए आवश्यक विधायकों का समर्थन फिलहाल उनके पास नहीं है।

हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटें हासिल कीं और राज्य की पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े तक पार्टी नहीं पहुंच सकी।

वहीं, डीएमके गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। लंबे समय से साथ चुनाव लड़ रहे डीएमके और कांग्रेस के बीच अब राजनीतिक दूरी बढ़ गई है। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह विजय की पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!